Ambedkar Nagar News: स्कूल गया किशोर नौ दिन से लापता,परिजन परेशान
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 9 -- Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज, संवाददाता। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के शेरसामपुर गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर के स्कूल जाने के बाद लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने काफी तलाश के बाद राजेसुल्तानपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। राजेसुलतानपुर थाना क्षेत्र के शेरसामपुर निवासी महावीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 17 वर्षीय भतीजा पीयूष सिंह पुत्र पवन कुमार सिंह एक अक्तूबर को सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। वह तेंदुआई कला स्थित महर्षि योगिराज देवरहा बाबा पीजी कॉलेज जाने की बात कहकर निकला था। स्कूल से वापस लौटने के लिए वह पालीवाल बस से राजेसुल्तानपुर तक आया था, लेकिन इसके बाद घर नहीं पहुंचा। काफी देर तक घर नहीं लौटने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.