अंबेडकर नगर, सितम्बर 21 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। मालीपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सुल्तानपुर जिले के एक युवक के खिलाफ अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 14 वर्षीय पुत्री बीते 18 सितंबर की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी के रिश्तेदार के रूप में घर आने-जाने वाला गोविन्द पुत्र रामफल, निवासी बक्सरा, थाना अखंडनगर, जिला सुल्तानपुर, किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने काफी तलाश के बाद पुलिस को सूचना दी और किशोरी के साथ आरोपी की फोटो भी उपलब्ध कराई।शिकायत के आधार पर मालीपुर पुलिस ने आ...