अंबेडकर नगर, अक्टूबर 6 -- Ambedkar Nagar News: देवरिया बाजार, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पंडित राम लखन शुक्ला राजकीय पीजी कॉलेज आलापुर सेवा के रंग राष्ट्र के संग' विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सामाजिक सरोकारों को रंगोली के माध्यम से रचनात्मक एवं आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में सौम्या ग्रुप ने प्रथम, और शिक्षा ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने अपनी रंगोलियों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवा भावना तथा राष्ट्र निर्माण के संदेश को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे. बी. सिंह रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. वीरेंद्र कुमार मौर्य, डॉ. रीता...