अंबेडकर नगर, सितम्बर 3 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने सोलर पैनल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 7 सोलर पैनल और पैनल खोलने में इस्तेमाल होने वाला एक रिंच बरामद किया है।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस के अनुसार गुरुवार को उपनिरीक्षक इसहाक खान पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग ग्राम करमपुर में चोरी किए गए सोलर पैनल एक पिकअप में लादकर बेचने के लिए काशीराम कॉलोनी के पास शिवबाबा की ओर खड़े हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान संदीप कुमार पुत्र स्व. सियाराम वर्मा, नि...