अंबेडकर नगर, सितम्बर 29 -- Ambedkar Nagar News: इंदईपुर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बसखारी में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य मेला कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र मोहन उर्फ संजय सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने शासन की स्वास्थ्य सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया।कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं, बीमारियों से बचाव, स्वच्छता और समय पर उपचार कराने के संबंध में जागरूक किया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: ...