अंबेडकर नगर, अक्टूबर 14 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। परिवहन विभाग के कर्मचारियों को चुस्तदुरुस्त रखने के लिए दो दिनी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन अकबरपुर बस स्टेशन परिसर में हुआ। दो दिवसीय शिविर में 119 कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक सलाह देने के साथी दर्जन भर कर्मचारियों को दवाएं भी दी गई। अकबरपुर बस स्टेशन इंचार्ज लक्ष्मी देवी ने बताया कि लोगों बसों से सैकड़ों किलोमीटर दूरी तय करके रोडवेज के चालक व कंडक्टर यात्रा कराते हैं इसलिए उनके स्वास्थ्य की जांच कराया जाना एक ऐतिहातिक कदम है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति स्वंय ही विशेष ध्यान देना चाहिए। शिविर के प्रथम दिन 69 एवं दूसरे दिन 50 कर्मचारियों को चिकित्सीय परीक्षण कर समुचित सलाह दिया गया और दर्जनों कर्मचारियों को दवाएं भी दी ग...