अंबेडकर नगर, अगस्त 3 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। जिला खेल कार्यालय ने सिविल सर्विसेज जिला स्तरीय चयन ट्रायल की तिथि में बदलाव किया है। पहले यह ट्रायल छह अगस्त को प्रस्तावित था, जिसे अब बढ़ाकर 13 अगस्त कर दिया गया है। ट्रायल का आयोजन एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। जिला क्रीड़ाधिकारी डॉ मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि खेल निदेशालय के निर्देश पर सरकारी विभागों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए टेनिस, वॉलीबॉल, तैराकी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावरलिफ्टिंग, क्रिकेट, हॉकी, खो-खो और योगासन समेत विभिन्न खेलों के लिए चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...