अंबेडकर नगर, जुलाई 29 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जन शिक्षण संस्थान अकबरपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव एवं उसके उपयोग पर रोक से संबंधी जन जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान कपड़े के थैले वितरित किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए संस्थान निदेशक अरुण कुमार शाही ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण, मानव स्वास्थ्य एवं जैव विविधता के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने सभी से प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग करने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा सामाजिक दायित्व है। यदि हर नागरिक सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने का संकल्प ले तो स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त भारत के निर्माण का लक्ष्य शीघ्र ही प्...