Ambedkar Nagar News: साहित्य संगम में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
अंबेडकर नगर, अगस्त 22 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। डालिम्स विद्यालय के प्रेक्षागृह में 'साहित्य संगम' समारोह का आयोजन हुआ समारोह में विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मक प्रतिभा, वाक्-कौशल और मंचीय क्षमता का प्रदर्शन किया। इसमें हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी साहित्य का अनूठा समागम हुआ। समारोह का शुभारंभ मंगलदीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने विश्वविख्यात नाटक 'मैकबेथ' का मंचन किया। सशक्त संवाद-अभिव्यक्ति, भावाभिनय और मंच-संयोजन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की कविता 'मनुष्यता' का भावपूर्ण काव्य-पाठ भी किया। जिसमें मानवीय करुणा, परोपकार और जीवन-मूल्यों का संदेश दिया गया। त्वरित वाक्-पटुता प्रश्नोत्तरी में ट्विशा सिंह प्रथम, वेदिका राय द्वितीय तथा आरव पाल और मानवी राणा तृतीय स्थान पर रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.