अंबेडकर नगर, सितम्बर 27 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। जिले के अलग अलग क्षेत्रों में रविवार को बहू बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान सास, बहू एवं बेटियों को जागरूक किया गया। महिलाओं व बालिकाओं के अधिकारों, सुरक्षा संबंधी उपायों तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। महिला थाना व कोतवाली अकबरपुर में भी इस सम्मेलन को आयोजित कर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...