अंबेडकर नगर, अक्टूबर 28 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। रबी बुवाई के सीजन में साधन सहकारी समितियों में ताला लटकने से किसानों को उर्वरक संकट का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरन किसानों को निजी दुकानों से मनमाने दर पर उर्वरक खरीदनी पड़ रही है। किसान सरसों, मटर, चना,आलू आदि की बुवाई करने में जुट गए हैं। ऐसे में बी-पैक्स समितियों के सचिव व कर्मचारी वेतन संबंधी मांगों को लेकर बीते 22 अक्तूबर से लखनऊ के ईको गार्डन में चल रहे धरना प्रदर्शन में चले गए हैं, जिससे समितियां बंद पड़ी हैं। जिले में कुल 92 साधन सहकारी समितियां हैं। इन समितियों से किसानों को नकद के अलावा ऋण पर खाद व बीज की सुविधा प्रदान की जाती है। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: सचिवों की हड़ताल जारी डीएपी के लिए भटक रहे किसान किसान समिति पर उर्वरक के लिए पहंुचते हैं तो सम...