Ambedkar Nagar News: सांसद धर्मेंद्र यादव ने मेदांता अस्पताल पहुंचकर विधायक त्रिभुवन दत्त का जाना हालचाल
अंबेडकर नगर, जुलाई 14 -- Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज (अम्बेडकरनगर), संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक त्रिभुवन दत्त के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के भाई सांसद धर्मेंद्र यादव लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचे। विधायक त्रिभुवन दत्त की तबीयत अचानक बिगड़ने पर बीते दिनों उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज जारी है। सांसद धर्मेंद्र यादव ने विधायक त्रिभुवन दत्त से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से विधायक के उपचार और स्वास्थ्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी भी ली। मुलाकात के दौरान सांसद ने विधायक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि वह जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर फिर से जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने विधायक का उत्साहवर्धन किया औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.