अंबेडकर नगर, अक्टूबर 25 -- Ambedkar Nagar News: भीटी, संवाददाता। महरुआ थाना क्षेत्र के बहरी दरबपुर में सांड के हमले में 50 वर्षीय मोहन पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में उनके बाएं पैर का घुटना टूट गया। घायल को ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस के जरिए जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, मोहन पांडे अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सांड ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें संभाला और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद क्षेत्र में आवारा सांडों को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: सांड के हमले में अधेड़ घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...