अंबेडकर नगर, जुलाई 18 -- Ambedkar Nagar News: सैदापुर, संवाददाता। जलालपुर तहसील क्षेत्र के लखनियां गांव में अरशद अली के वालिद सैयद मोहम्मद हाशिम की बरसी की मजलिस उनके आवास पर आयोजित हुई। मजलिस का आगाज तिलावत-ए-कलामे पाक से हुआ। मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना सैयद नदीम असगर बनारस ने इल्म की अहमियत और इस्लाम की महानता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इल्म इंसान को हक और बातिल, सही और गलत के बीच फर्क करना सिखाता है। उन्होंने कहा कि इस्लाम इंसाफ, सच्चाई, सब्र, मोहब्बत और इंसानियत की खिदमत का पैगाम देता है। मौलाना ने हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और शोहदाए कर्बला की अजीम कुर्बानियों का जिक्र करते हुए कहा कि कर्बला का वाकया इंसानियत को जुल्म और अत्याचार के खिलाफ डटकर खड़े रहने की सीख देता है। उन्होंने जब कर्बला की दर्दनाक दास्तान बयान की तो मजलिस का माह...