अंबेडकर नगर, जुलाई 28 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। मुख्यमंत्री सहभागिता योजना में पशुपालकों को चारे का पैसा बीते चार माह से नहीं मिल सका है। इससे पशुपालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गौशालाओं से सुपुदर्गी में लिए गए गोवंशों का पशुपालक अच्छी तरह से देखभाल नहीं कर पा रहे हैं। योजना के तहत गौशालाओं से जिले में 1284 गायों को पशुपालकों ने अपनी सुपुदर्गी में लिया है। इसमें पशुपालक को एक गाय के चारा के लिए 1500 रुपए प्रति माह की दर से दिए जाते हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार योजना के तहत गौशालाओं से एक पशुपालक चार गाय अपनी सुपुदर्गी में ले सकता है। इसके लिए संबंधित ग्राम सचिव के पास गाय पालने के लिए आवेदन करना पड़ता है। आवेदन पत्र ब्लाक, तहसील व जिला स्तर से सत्यापित होने के बाद आवेदक को गौशाला से गाय सुपुर्दगी में दी जाती है। अकबर...