अंबेडकर नगर, अक्टूबर 22 -- Ambedkar Nagar News: सद्दरपुर, संवाददाता । इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव में सांप के काटने से 65 वर्षीय वृद्ध हृदयराम चौहान की मौत हो गई। घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, हृदयराम चौहान दोपहर अपने घर के बाहर साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान सांप ने उनके हाथ में काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा ले गए, जहां से चिकित्सकों ने महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और मेमो मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी भेज दिया। मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति की मौत से पत्नी महगीना देवी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...