अंबेडकर नगर, सितम्बर 8 -- Ambedkar Nagar News: सद्दरपुर, संवाददाता। कोतवाली टांडा क्षेत्र के ग्राम चिंतौरा केवटहिया में घर में गेहूं निकाल रही महिला को जहरीले सर्प ने डस लिया।

महिला की स्थिति परिजन उसे चिकित्सीय उपचार के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मृत्यु हो गयी। सूचना पर कोतवाली टांडा पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतका काफी समय से अपने दो बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। कोतवाली टांडा क्षेत्र के ग्राम चिंतौरा केवटहिया निवासिनी बिंदू निषाद (36 वर्ष )पुत्री राम सिंगार का विवाह इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कटरिया निवासी बाल मुकुंद निषाद पुत्र संतराम के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे लक्ष्मी (10 वर्ष)व हिमांशु (8वर्ष)हैं।

मृतका का पारिवारिक स्थिति बाल मुकुंद के अत्याधिक शराब सेवन व मारपीट क...