अंबेडकर नगर, अगस्त 29 -- Ambedkar Nagar News: टांडा, संवाददाता। नगर के मुबारकपुर कस्बे के वार्ड नंबर छह स्थित शंकर जी मंदिर घाट के किनारे सरयू नदी के कटान का खतरा लगातार बना हुआ है। घाट के किनारे कई लोगों के मकान बने हुए हैं। इनमें कुछ मकानों के सामने बाढ़ प्रखंड की ओर से काफी पहले पत्थर की ठोकर लगाकर कटान रोकने का प्रयास किया गया था, लेकिन करीब आधा दर्जन मकान अभी भी कटानरोधी व्यवस्था से वंचित हैं। यह भी पढ़ें- दोहरीघाट कस्बे पर कटान का खतरा, बोल्डरों में पड़ी दरारेंकटान का जोखिम स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सरयू नदी में कटान तेज हुआ तो नदी के प्रवाह की जद में आने वाले इन मकानों को नुकसान पहुंच सकता है। स्थिति गंभीर होने पर आधा दर्जन मकानों के नदी में समाहित होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता। यह इलाका नदी के कटान ठोकर नंबर 22 के अंतर्गत...