Ambedkar Nagar News: सरकारी स्कूल की भूमि पर कब्जे का आरोप, फर्जी निस्तारण का दावा
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 4 -- Ambedkar Nagar News: भीटी, संवाददाता। भीटी तहसील क्षेत्र के ग्राम काही स्थित सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय की भूमि पर कथित अवैध कब्जे और मछली पालन कराए जाने का मामला अब डीएम के दरबार तक पहुंच गया है। ग्रामीण छोटेलाल पुत्र रामसमुझ ने डीएम को शिकायती पत्र देकर पूर्व में की गई जांच आख्या की दोबारा जांच कराने की मांग की है। शिकायती के मुताबिक विद्यालय की सरकारी भूमि तथा नवीन परती पर विद्यालय से जुड़े जिम्मेदार लोगों की मिलीभगत से कथित रूप से अवैध मछली पालन कराया जा रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सरकारी भूमि विद्यालय एवं सार्वजनिक उपयोग के लिए दर्ज/आरक्षित होने के बावजूद उसका निजी अथवा व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सड़क डगर की भूमि पर भी कब्जे की शिकायत की गई थी। आरोप है कि संबंधित राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.