अंबेडकर नगर, अक्टूबर 10 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने थाना कोतवाली अकबरपुर में जनसुनवाई की। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अकबरपुर कोतवाली में जनसुनवाई के दौरान राजस्व और पुलिस के 18 मामले आए थे, लेकिन एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका है। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण उसकी प्रकृति और तथ्यों के आधार पर गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- Auraiya News: भूमि विवादों की मौके पर जांच कराएं, दोनों पक्ष...