अंबेडकर नगर, सितम्बर 8 -- Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज, संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र जहांगीरगंज में एक सभासद पर समर्थकों के साथ मिलकर घर में घुस कर छेड़खानी और मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने थाने में तहरीर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस को दी गई तहरीर में जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत क्षेत्र निवासी एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति सिरताज अहमद अपने एक मित्र राम बुझारत यादव निवासी टिलकटांडा के साथ घर में बैठ कर बात कर रहे थे। इसी दौरान सभासद के पति हबीबुर्रहमान व फैज़ान पुत्र अबुबकर आठ दस लोगों के साथ घर में घुस गया और मुख्य दरवाजा बंद कर दिया। दरवाजा बंद करने के बाद उसके साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर सभासद पति और उसके समर्थकों ने महिला उसके पति सिरताज और उनके मित्र राम बुझारत याद...