अंबेडकर नगर, अक्टूबर 28 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। सदर विधायक एवं पूर्व मंत्री राम अचल राजभर के ज्येष्ठ पुत्र संजय राजभर के खिलाफ अकबरपुर कोतवाली में आपराधिक मुकदमा दर्ज हुआ है। जमीनी विवाद में दुकान व घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। जमीनी दस्तावेज और गाड़ी की चाबी छीनने का भी आरोप है। संजय राजभर अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा से चुनाव भी लड़ चुके हैं। वह महाविद्यालय के प्रबंधक भी हैं। अकबरपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि संजय राजभर के खिलाफ संज्ञेय धाराओं में आपराधिक मुकदमा दर्ज कर घटना की वास्तविकता की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...