अंबेडकर नगर, अक्टूबर 27 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर संवाददाता। भियांव ब्लॉक के मरहरा बाजार में सनातन शक्ति सेवा समिति की ओरिजनल से आयोजित श्रीराम कथा के दूसरे दिन मंगलवार को कथा व्यास निशि सिंह चौहान ने सती दहन और दक्ष यज्ञ विध्वंस प्रसंग का संगीतमय वर्णन किया। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। आयोजन में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। कथा व्यास ने बताया कि प्रजापति दक्ष ब्रह्मा जी के मानस पुत्र थे। उनकी सबसे छोटी पुत्री सती ने कठोर तपस्या कर भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त किया था। हालांकि, दक्ष भगवान शिव के रहन-सहन और वेशभूषा के कारण इस विवाह से प्रसन्न नहीं थे। एक बार दक्ष ने भव्य यज्ञ का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने देवी-देवताओं, ऋषियों और राजाओं को आमंत्रित किया, लेकिन अपनी पुत्री सती और दामाद भगवान शिव को निमंत...