अंबेडकर नगर, अगस्त 18 -- Ambedkar Nagar News: इंदईपुर, संवाददाता। न्यायालय से वांछित चल रहे अलग-अलग मुकदमों में 15 वारंटियों को हंसवर पुलिस ने अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटियों में 10 पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं। सभी वारंटियों को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तारी का विवरण पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपितों में रमन वर्मा निवासी सेमरा नसीरपुर, राममिलन व रामकुबेर निवासी जम्मनपुर, श्रवण कुमार निवासी दौलतपुर, विजय बहादुर निवासी तुरसमपुर, सुनील निवासी ककरहिया, जितेंद्र तिवारी निवासी पृथ्वीपुर, रामचंद्र निवासी बरैयामाफी, जियाराम निवासी हरसम्हार, रूबी गिरी, विमला देवी व शिल्पा निवासी नारायनपुर अरुसा आजमपुर, अरविंद निवासी गोहिला, वंदना मौर्य निवासी सादुल्लाहपुर केवटला तथा फूलकुमारी निवासी गोहिला अलग-अलग मुकदम...