अंबेडकर नगर, सितम्बर 20 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। आलापुर तहसील क्षेत्र में रविवार को संकल्प यात्रा निकाली गई। राजेसुल्तानपुर से शुरू हुई यह यात्रा रामनगर नेवरी तक गई। इस दौरान भारत माता के जयकारों के साथ लोगों में खासा उत्साह दिखा। जिला पंचायत सदस्य श्रीकांत कन्नौजिया के बताया कि संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य सरकार की नीतियों को आम जन तक पहुंुचाना था। आने वाले दिनों में कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...