अंबेडकर नगर, अगस्त 27 -- Ambedkar Nagar News: सैदापुर, संवाददाता। जलालपुर तहसील क्षेत्र के बड़ेपुर निवासी सुरेश चंद की बेटी और होनहार एथलीट श्रेया राज ने बुधवार को चंडीगढ़ में आयोजित 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ ही क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। श्रेया पिछले करीब नौ वर्षों से एथलेटिक्स की तैयारी कर रही हैं। वह प्रसिद्ध धावक पीटी ऊषा को अपना आदर्श मानती हैं। उन्होंने जिला, मंडल, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर कई पदक जीते हैं। वर्ष 2016 में श्रेया ने सीबीएसई प्रतियोगिताओं में 400, 800 और 100 मीटर रिले दौड़ में पदक हासिल किए। इसी वर्ष उन्हें वेस्ट एथलेटिक्स गर्ल अंडर-14 का पुरस्कार भी मिला। बड़ोदरा में हुई सीबीएसई नेशनल प्रत...