अंबेडकर नगर, नवम्बर 10 -- Ambedkar Nagar News: सद्दरपुर, संवाददाता । जनपद के ग्राम मजगवाँ, यरकी निवासी विनोद कुमार की पुत्री श्रिया ने प्रतिष्ठित चिकित्सा स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर आठवीं रैंक (एआईआर 8) हासिल कर जनपद एवं परिवार का नाम रोशन किया है। उक्त परीक्षा बीते 1 नवंबर 2026 को आयोजित हुई थी, जिसके माध्यम से एआईआईएमएस सहित देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में प्रवेश मिलता है। श्रिया ने प्रतिष्ठित जेआईपीएमईआर, पुडुचेरी से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है तथा अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए गोल्ड मेडल भी प्राप्त किया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अखिल भारतीय इंटर क्विज प्रतियोगिता में विजेता बनकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इससे पूर्व वर्ष 2020 में सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा में विज्ञान वर्ग में उत्तर प्रदेश में...