अंबेडकर नगर, जुलाई 19 -- Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज, संवाददाता। आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी डॉ तेजवीर सिंह ने आलापुर थाना क्षेत्र के चहोड़ा घाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। एएसपी ने निरीक्षण के दौरान एएसपी ने घाट पर कांवड़ यात्रियों की संभावित भीड़, आवागमन व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा प्रबंध, पुलिस तैनाती, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।...