Ambedkar Nagar News: शोकसभा में दिवंगत शिक्षक सुरेश त्रिपाठी को दी गई श्रद्धांजलि
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 27 -- Ambedkar Nagar News: इंदईपुर , संवाददाता। रांगेय राघव इंटर कॉलेज हंसवर में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में दिवंगत शिक्षक राम सुरेश त्रिपाठी को शोक सभा आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। विद्यालय परिसर में आयोजित शोकसभा में प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने दिवंगत शिक्षक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। बसखारी के पटना मुबारकपुर निवासी राम सुरेश त्रिपाठी रांगेय राघव इंटर कॉलेज हंसवर में लगभग 25 वर्षों से शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। बीते 24 अक्टूबर को वह इलाज के लिए लखनऊ गए थे, जहां सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के अगले दिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.