अंबेडकर नगर, सितम्बर 2 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। श्रम विभाग द्वारा लेबर चौक शहजादपुर में श्रमिक जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित श्रमिकों को उत्तर प्रदेश भवन निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही साथ नवीन श्रमिक पंजीयन रिन्यूअल प्रक्रिया के बारे में भी उपस्थित श्रमिकों को जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त ई-श्रम पोर्टल के अन्तर्गत संचालित प्रधानमंत्री श्रम योगी ाानधन पेंशन योजना के लाभ, पात्रता, पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा श्रमिकों को डिजिटल लेबर चौक के बारे में भी जानकारी दी गई। उपस्थित श्रमिकों को यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप से मिलने वाली डिजिटल सुविधाओं के बारे में अवगत कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...