अंबेडकर नगर, सितम्बर 25 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जश्ने गौसुलवरा का आयोजन शेखपुरा टांडा में इरफान अशरफी के संयोजन में सूफी मोहम्मद हनीफ की अध्यक्षता तथा मोहम्मद शफी नेशनल इंटर कॉलेज हंसवर के शिक्षक मोहम्मद असलम खान के संचालन में किया गया। कार्यक्रम का आगाज हाफिज मोहम्मद सरवर ने तिलावते कुरआन से किया। हाफिज मोहम्मद सरवर ने कहा कि शेख अब्दुल कादिर जीलानी की शिक्षा इंसानियत, मोहब्बत और नेक रास्ते पर चलने का संदेश देती हैं।शिक्षक मोहम्मद असलम खान ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम आपसी भाईचारे, मोहब्बत और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम में नवाब चिश्ती टांडवी, हाशिम अशरफी, सलीम अशरफी कोलकाता, शाहिद शादानी, इंसाफ टांडवी, अहमद सईद टांडवी, कमर जीलानी, हकीम इरफान आजमी, कुमै...