अंबेडकर नगर, सितम्बर 7 -- Ambedkar Nagar News: टांडा, संवाददाता। मुबारकपुर कस्बे में स्थित नूर-ए-हक कन्या इंटर कॉलेज में विधायक निधि से निर्मित शिक्षण कक्ष का उद्घाटन सोमवार को टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा ने किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा के विकास के लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगे। बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। विद्यालय प्रबंधक हाजी मोहम्मद जावेद के संयोजन में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक राममूर्ति वर्मा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वह अपनी क्षमता के अनुसार लगातार योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं का विकास भी जरूरी है। विधायक ने विद्युत व्यवस्था को लेकर किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि बिजली की व्यवस्था दुरुस...