अंबेडकर नगर, सितम्बर 3 -- Ambedkar Nagar News: सद्दरपुर, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुराने अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान में बुधवार को कोतवाली टांडा पुलिस ने काफी दिनों से फरार चल रहे कोतवाली अकबरपुर में पंजीकृत मुकदमे के वारंटी को उसके कोतवाली टांडा क्षेत्र के बसावनपुर स्थित आवास से गिरफ्तार कर उसका चालान न्यायालय कर दिया । कोतवाली टांडा पुलिस ने बसावनपुर निवासी राजन पुत्र विजय को उनके घर से धर दबोचा। कोतवाल टांडा दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि राजन के विरुद्ध कोतवाली अकबरपुर में पंजीकृत मुकदमे में काफी समय से न्यायालय में अनुपस्थित रहने के कारण एनबीडब्लू जारी था । उसे गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...