अंबेडकर नगर, अगस्त 24 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका परिषद नाले-और नालियों की सफाई का दावा गाहे-बगाहे करती रहती है। सफाई कर्मियों की तैनाती भी वार्ड में पर्याप्त संख्या में रहती है, फिर भी नगर के मुख्य आवागमन के मार्गों पर जल-भराव की समस्या से नागरिकों को निजात नहीं दिला पा रही है।

जल-भराव की समस्या लोक निर्माण विभाग, एलआईसी गली से लेकर राजकीय बालिका स्कूल के आगे तक ओवरब्रिज के नीचे व दूसरी तरफ की नालियों के पानी का निकासी आगे न होने के कारण नाली पहले से भरी रहती है और रिस-रिस कर रेलवे लाईन पश्चिम की तरफ गांधी आश्रम के पीछे नाले का पानी जाता है, जिस कारण हल्की सी बरसात में भी पानी मुख्य मार्ग पर भर जाता है और घंटो बाद धीरे-धीरे, रिस-रिस कर आगे जाता रहता है।

छात्रों की मुश्किलें महत्वपूर्ण बात यह है कि ओवर ब्रिज ...