अंबेडकर नगर, अक्टूबर 7 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर शहर की सबसे पुरानी रामलीला शहजादपुर की है। समिति की स्थापना वर्ष 1905 में हुई थी। तभी से रामलीला का मंचन हो रहा है। मंचन 122 साल में पहुंच गया है। साल 1904 में शहजादपुर के राम जानकी मंदिर का निर्माण हुआ था। उसके ठीक एक साल बाद 1905 में मंचन गजाधर प्रसाद मेहरोत्रा ने शुरू किया था। अब उनके पौत्र अवधेश मेहरोत्रा के साथ उनके पौत्र और पोती यानि पांचवी पीढ़ी रामलीला का मंचन कर रही है। समिति के मंचन खासियत यह कि रामलीला के मंचन में कलाकारों की भूमिका एक ही परिवार के महिला और पुरुष सदस्य निभाते हैं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: 67वीं रामलीला में स्थानीय कलाकारों के अभिनय का दिखेगा हुनर समिति के प्रमुख अवधेश कुमार मेहरोत्रा के साथ उनके पुत्र, पौत्र, बहु, भांजी और पोती तक...