अंबेडकर नगर, अक्टूबर 9 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। वोटिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता और मताधिकार की सुरक्षा की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार देर शाम जलालपुर के जमालपुर चौराहे पर ज्ञानेश्वर कुमार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रसभा जिलाध्यक्ष बालगोविंद गौतम के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंकने के बाद नारेबाजी करते हुए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने 'ज्ञानेश्वर कुमार इस्तीफा दो' 'वोट चोरी बंद करो' और 'ईवीएम बंद करो' जैसे नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता बेहद जरूरी है। मताधिकार को लेकर उठ रहे सवालों पर स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए और मतदाताओं क...