Ambedkar Nagar News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच घरों में हुई कलश की स्थापना
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 11 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नवरात्र पर्व को लेकर रविवार को जिले में चहुंओर उल्लास का माहौल दिखा। सुबह होते घरों में घंटियों व शंखनाद से माहौल भक्तिमय हो गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच न सिर्फ घरों में कलश की स्थापना की गई वरन मां भगवती की आरती कर सुख समृद्धि की कामना भी श्रद्धालुओं ने की। ग्रामीण क्षेत्र के पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना भी विधि विधान से किया गया। हालांकि शहरी क्षेत्रों में इक्का दुक्का पंडालों में ही अभी मूर्तियों की स्थापना की गई है। जिले में करीब एक पखवारे पूर्व ही नवरात्र पर्व की तैयारियां शुरू हो गई थीं। वह घड़ी भी रविवार को आ गई, जब मां के भक्त आस्था व भक्ति में पूरी तरह से तल्लीन दिखे। सुबह होत ही घरों में घंटियों व शंखनाद शुरू हो गए। इससे माहौल पूरी तरह सकारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.