Ambedkar Nagar News: वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास में सहायक है सचल विज्ञान प्रदर्शनी
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 9 -- Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज, संवाददाता। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होने से स्वस्थ चिंतन और तार्किक शक्ति का विकास होता है। इस दिशा में सचल विज्ञान प्रदर्शनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। यह बातें गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, राजेसुल्तानपुर के प्रधानाचार्य डॉ. कप्तान सिंह ने कहीं। वह विद्यालय में आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ की ओर से आयोजित दो दिवसीय सचल विज्ञान प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। माध्यमिक शिक्षा विभाग और राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में जिले के आठ चयनित विद्यालयों में दो-दो दिवसीय सचल विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में पांचवें विद्यालय के रूप में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के पहले दिन आंचलिक विज्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.