अंबेडकर नगर, अक्टूबर 15 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। ग्राम स्तरीय सहकारी ऋण समितियों के कर्मचारियों की वेतन संबंधी समस्याओं को लेकर साधन समिति सचिव परिषद अम्बेडकरनगर ने आंदोलन का ऐलान किया है। परिषद ने चेतावनी दी है कि मांगों का समाधान नहीं होने पर 22 अक्टूबर 2026 से जनपद के सभी साधन समिति सचिव हड़ताल पर जाएंगे और लखनऊ के इको गार्डन मैदान में आयोजित प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे। इस संबंध में साधन समिति सचिव परिषद की अम्बेडकरनगर इकाई ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों की लंबित वेतन संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग की। परिषद के जिलाध्यक्ष वशिष्ठ कुमार शुक्ल ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व की ओर से 7 सितंबर 2026 को आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता, उत्तर प्रदेश को मांग-पत्र भेजा गया...