अंबेडकर नगर, सितम्बर 27 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। पितृ पक्ष के शुभारंभ पर परम फाउंडेशन के तत्वावधान में तक्षशिला रूटस के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने वृद्धा आश्रम पहुंचकर वृद्धों को कचौरी, छोला व मिष्ठान खिलाया। उनका आशीर्वाद लिया। वृद्धजन लोगों को अपने बीच पाकर काफी प्रसन्नचित्त दिखे। परम फाउंडेशन अध्यक्ष धीरेंद्र पांडेय क्षणिक ने बताया कि पितृ पक्ष के शुभारंभ पर यह आयोजन किया गया। पूर्वजों का वास्तविक सम्मान केवल स्मरण में नहीं बल्कि सेवा और सदभावना में भी है। यह भी पढ़ें- पितृ पक्ष में रोज करें ये 5 काम, पितरों का आशीर्वाद पाने की है मान्यता यह भी पढ़ें- पितरों को प्रसन्न करने के लिए श्राद्ध में क्या करें? जानें तर्पण, भोजन और दान की सही विधि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...