Ambedkar Nagar News: वृक्ष हमारे जीवन के आधार हैं: शाही
अंबेडकर नगर, जुलाई 30 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जन शिक्षण संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ, हरित वातावरण के उद्देश्य से बरहा में पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आम, अमरूद, जामुन, सहजन के पौधे लगाए गए तथा लोगों को वितरित किए गए। निदेशक अरुण कुमार शाही ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्रदूषण कम करने तथा भावी पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ्य वातावरण उपलब्ध कराने के लिए अधिक से अधिक पौध लगाना और उनका संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों, एवं कर्मचारियों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.