अंबेडकर नगर, जुलाई 16 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेडकरनगर के जलालपुर थाना क्षेत्र के रुकुनपुर कासिमपुर गांव में रास्ते पर ईंट जोड़ने का वीडियो बनाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक युवक की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रुकुनपुर कासिमपुर निवासी अंकेश यादव पुत्र चंद्रशेखर यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 जुलाई की सुबह गांव में सरोज पत्नी संतराम यादव रास्ते पर ईंट जोड़ रही थीं। इसी दौरान वह वीडियो बनाने लगा। आरोप है कि इस पर सरोज ने अपने परिजनों को बुला लिया और उसके साथ मारपीट करने के लिए उकसाया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: बहनोई समेत चार पर मारपीट का मुकदमा इसके बाद मुकेश यादव, अंकित यादव और राजित राम ने उसे दौड़ाकर कंपोजिट शर...