Ambedkar Nagar News: विहिप के प्रयास से घूर गड्ढे की भूमि का अवैध निर्माण गिराया
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 19 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। अकबरपुर हवाई अड्डे के बगल कालेपुर में गाटा संख्या 353 राजस्व अभिलेखों में घूर गड्ढे की भूमि दर्ज है। जिस पर मदरसे के अवैध निर्माण हो रहा था। गांव के प्रदीप कुमार ने जिला प्रशासन को प्रार्थना पत्र दिया और कार्रवाई की मांग किया। कार्रवाई में टालमटोल पर विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष हृदयमणि मिश्रा, जिला सहमंत्री प्रदीप पाण्डेय, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख अक्षत पाठक ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। साथ ही, प्रकरण में शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। इसके उपरांत जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और संबंधित भूमि पर हुए निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिसके परिणामस्वरूप अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.