Ambedkar Nagar News: विवाहिता की संदिग्ध मौत में पति हिरासत में
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 17 -- Ambedkar Nagar News: भीटी, संवाददाता। भीटी थाना क्षेत्र के लोहझरा गांव में विवाहिता गुड़िया की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मायके पक्ष ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मृतका के भाई की ओर से दी गई तहरीर के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के कटरा चुंघुपुर गांव निवासी गुड़िया की शादी करीब ढाई वर्ष पहले भीटी थाना क्षेत्र के लोहझरा गांव निवासी फूलचंद से हुई थी। मृतका के भाई राजेश कुमार ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही गुड़िया को बुलेट मोटरसाइकिल क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.