अंबेडकर नगर, नवम्बर 16 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर,संवाददाता। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद एवं जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने कलेक्ट्रेट परिसर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने के प्रति जागरूक किया गया।इस दौरान विधायक धर्मराज निषाद ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को काफी हद तक रोका जा सकता है। यह भी पढ़ें-...