अंबेडकर नगर, अगस्त 3 -- Ambedkar Nagar News: भीटी। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के कंद्रियावा गांव में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एवं आरोह फाउंडेशन ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया। मुख्य अतिथि एडीओ हौसिला प्रसाद ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने के लिए महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि समूहों के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं और सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकती हैं। इस मौके पर प्रिय सिंह, प्रवेश कुमार, रीना, डॉ केके तिवारी, नंद कुमार व अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...