अंबेडकर नगर, अक्टूबर 10 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। डीएम ईशा प्रिया के कुशल नेतृत्व एवं प्रभावी मार्गदर्शन में जनपद ने प्रदेश स्तर पर विभिन्न प्रशासनिक एवं विकासपरक कार्यों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जनपद ने विकास कार्यक्रमों में प्रदेश में द्वितीय स्थान, राजस्व कार्यों में छठा स्थान प्राप्त करने के साथ ही विकास एवं राजस्व कार्यों की संयुक्त रैंकिंग में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। शासन के मंशानुसार डीएम ने जनपद में संचालित विकास योजनाओं एवं राजस्व संबंधी कार्यों की प्रगति पर निरंतर निगरानी रखने, शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने, योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने तथा जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि को टीमवर्क, सामूहिक जिम्म...