अंबेडकर नगर, सितम्बर 23 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर यानि सीएचओ का धरना समाप्त हो गया। दो पक्षीय वार्ता और मांग पूरी होने पर सीएचओ ने धरना खत्म किया।

वार्ता की प्रक्रिया सीएमओ के साथ सदर और जलालपुर एसडीएम ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत तैनात सीएचओ वेलफेयर एसोशिएसन के पदाधिकारी राहुल, संजय कुमार, सुनील मौर्या, अशोक कुमार, अंकित सिंह, रिजवान अली के साथ वार्ता की। वार्ता में एसीएमओ आरसीएच, डिप्टी सीएमओ, डीपीएम, डीसीपीएम भी शामिल रहे।

बकाया वेतन की जानकारी वार्ता में सीएचओ वेलफेयर एसोशिएसन के ज्ञापन के अनुसार लम्बित प्रकरणों के निस्तारण पर चर्चा कर निस्तारण किया गया। बकाया माह अप्रैल से लेकर जुलाई तक का वेतन खाते में पहुंच जाने और बीते वित्तीय वर्ष के बकाया मानदेय का गणना करके पत्रावली तैयार कर ल...