अंबेडकर नगर, सितम्बर 1 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। बारिश के साथ वायरल संग मलेरिया और डेंगू का प्रकोप बढ़ गया है। इन रोगों के पीड़ित निजी व सरकारी अस्पतालों में बढ़ गए हैं। वहीं अब तक 40 डेंगू के रोगी मिल चुके हैं। मौके पर चार डेंगू के सक्रिय मरीज हैं। जिनका इलाज हो रहा है। वहीं स्वाइन फ्लू के फैलने की आशंका हो चली है। इसके चलते अलर्ट जारी हुआ है और बचाव व इलाज की व्यवस्था की गई है। बारिश का मौसम अभी खत्म नहीं हुआ है। बारिश अंतराल के बाद मगर मूसलाधार हो रही है। इससे मौसम का मिजाज मिला जुला है और वायरल का प्रकोप बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: वायरल बुखार ने पकड़ी रफ्तार, सीएचसी में रोजाना पहुंच रहे 400-500 मरीज स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट आशाओं की ओर से विभाग को दी गई रिपोर्ट के अनुसार मौके पर हर घर एक दो सदस्य सर्दी ज...