अंबेडकर नगर, अक्टूबर 17 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। वर्षों से आबाद चले आ रहे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मकान ध्वस्त कराने संबंधी आदेश पर रोक लगाने की मांग की है। मामला अकबरपुर तहसील क्षेत्र के खानजहांपुर गांव का है। लेखपाल द्वारा बेदखली की नोटिस देने पर खानजहांपुर गांव में खलबली मच गई है। ग्रामवासी राम तीरथ, राजपति, विद्याराम, राम सनेही, जयकरन, राजाराम, श्रीराम, बरसातू, राजमणि, मुरली, गणेश, राम अजोर, अमर बहादुर आदि ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि वे पूर्वजों के समय से गाटा संख्या 186 मि. में मकान बनाकर निवास करते चले आ रहे हैं। इस भूखंड में खानजहांपुर का आधा गांव बसा हुआ है। ग्रामीण पक्का आवास, पशुशाला, सरकारी कालोनी बनवाकर अपने परिवार को भरण पोषण कर रहे हैं। लेखपाल ने धारा-67 के तहत ग्रामीणों के ख...